अलवर किशोरी शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का किया गया आयोजन इब्तिदा के किशोरी शिक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत उमरैन ब्लॉक के गाँव मोरेडा में “राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025” का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को बेहतर भविष्य प्रदान करना था| जिससे किशोरियां विभिन्न क्षेत्रो में आगे बढ़े। कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों ने केक काट व अध्यक्ष किशोरी पायल को साफ़ा पहना कर की।
कार्यक्रम में 7 गाँव की 130से ज़्यादा किशोरिया व 138 समुदाय से लोगों ने भाग लिया| इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनुभव साझा किए गए। साथ ही किशोरियों के मध्य क्रिकेट, मटका फोड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों ने किशोरियों को खेल में आगे बढ़ने व करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम में इब्तिदा संस्था से खुर्शीदा, राजबाला, भावना, मुकेश शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग मोरेड़ा गांव की स्वयं सहायता समूह का रहा। कार्यक्रम में सहभागिता सवेरा मंच की पूर्व चेयरपर्सन आनंदी जी एवं सरोज जी व समस्त मोरेडा ग्रामवासियों का रहा।
ब्यूरो चीफ जितेंद्र कुमार यादव जिला अलवर मरुधर प्राइम न्यूज़