• Home
  • Political News
  • औरंगाबाद भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन समारोह

औरंगाबाद भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन समारोह

भारतीय जनता पार्टी औरंगाबाद जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का निर्वाचन एवं स्वागत अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में विजेन्द्र चन्द्रवंशी का नाम घोषित किया गया एवं मंत्री संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह कार्यकर्ता का ही देन है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज नए जिलाध्यक्ष के रूप में युवा का नाम घोषित किया गया है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो उसमें संगठन की सबसे बड़ी भूमिका है। भाजपा संगठन को कार्यकर्ताओ के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नए दायित्वों के लिए बधाई दिया। पूर्व सांसद ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग के सर्वोच्य नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश पार्टी ने अत्यंत पिछड़े समाज के एक गरीब परिवार के नौजवान के ऊपर भरोसा जताकर एक सम्मानित पद से नवाजते हुए एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। आशा है यह नौजवान भाजपा के विचारधारा को जन जन तक ले जाएगा और पार्टी संगठन को भाजपा परिवार के तरह सबको सम्मान देते हुए साथ लेकर चलेंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझपर विश्वाश जताते हुए जो दायित्व दिया है मैं उसे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान देते हुए सभी को साथ लेकर चलूँगा और पार्टी को मजबूत करूँगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोतम सिंह,जिला महामंत्री संजय गुप्ता,मुकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह,विशाल वैभव उर्फ टैगोर,जुलेखा खातून,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा,जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा,कैमूर महामंत्री संतोष सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,भाजपा नेता कौशल कुमार,अरुण सिंह,भरत सिंह,राजीव विद्यार्थी,राम विलाश सिंह,दिपक सिंह,बिट्टू कुमार,अभिषेक सिंह उर्फ वशु,टनटन सिंह,लवकुश कुमार,भाजपा नेत्री गुड़िया सिंह,रेखा पासवान,करिश्मा सिंह,अनिल कुमार,सुबोध सिंह,युवा नेता ऋषि सिंह,पप्पू अग्रवाल,लाला शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता लोग नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को भाजपा के जिला स्तर से लेकर प्रखंड के पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें व्यक्त किया है।

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

बीबीएन की कविता शर्मा बनी हिमाचल प्रदेश हिन्दू महासभा महिला की उपाध्यक्ष

बीबीएन, 10 फरवरी (सतीश जैन) – अखिल भारत हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने…

ByByNews DeskFeb 11, 2025

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर सरदारशहर में जश्न, कार्यकर्ता जमकर थिरके, मिठाई बांटी

(मरुधरा प्राइम न्यूज़) सुनील सोनी, सरदारशहर: – आज सरदारशहर गांधी चौक पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की…

ByByNews DeskFeb 8, 2025

करनैलगंज अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न, श्याम धर शुक्ल अध्यक्ष व पवन शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

करनैलगंज तहसील (गोंडा) में लम्बे जद्दोजहद के बाद सोमवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में…

ByByNews DeskFeb 4, 2025

करनैलगंज अधिवक्ता संघ चुनाव सम्पन्न, श्याम धर शुक्ल अध्यक्ष व पवन शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

करनैलगंज तहसील (गोंडा) में लम्बे जद्दोजहद के बाद सोमवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में…

ByByNews DeskFeb 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top