चूरू के पुलिस लाइन मैदान में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें जिला कलेक्टर अभिषेक
सुराणा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। वहीं शानदार कार्य करने वाले 58 लोगों को कलेक्टर सुराणा, विधायक हरलाल सहारण,व रतननगर नगर पालिका चेयरमैन निकिता गुजर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरांगनाओं का भी विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बता दें जिला परिषद की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर परिषद और चिकित्सा विभाग की झांकी द्वितीय स्थान पर रही। लिटिल फ्लॉवर स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक
कार्यक्रमों ने दर्शकों को मन मोह लिया।
(मरुधरा प्राइम न्यूज़) सुनील कुमार सोनी चुरु :-