बिलासपुर जिले में व्याख्याता राम प्यारे कश्यप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप बढ़ते जा रहे हैं। पहले सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ फर्जी ट्रांसफर लेटर के जरिए ठगी करने की शिकायत दर्ज हुई थी, अब सकरी थाने में भी उनके खिलाफ शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज की गई है।
🔹 सिविल लाइन थाने में शिकायत:
राम प्यारे कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को ट्रांसफर कराने के नाम पर फर्जी पत्र देकर ठगा। हालांकि, पुलिस ने केवल पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया, जिससे शिकायतकर्ता में नाराजगी है।
🔹 सकरी थाने में नई शिकायत:
परदेशी लाल करार ने आरोप लगाया है कि राम प्यारे कश्यप ने उन्हें सहायक शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी की। पहले उन्होंने ₹2 लाख 3 अक्टूबर 2021 को और फिर ₹3 लाख 14 मई 2023 को दिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो राम प्यारे कश्यप ने धमकी देकर उन्हें घर से निकाल दिया।
अब देखना होगा कि सकरी पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। पीड़ित ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।