बहरोड : हरोड के जागुवास ग्राम पंचायत में मरुधरा किसान यूनियन ने सरपंच अनु चौधरी के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया। मुख्य अतिथि दीपक बालियान और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेश कुमार जैन, प्रदेश महासचिव जगन्नाथ गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला निशा शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष आशीष कटारिया, अलवर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, बहरोड जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, खैरथल जिला सचिव अनंत कुमार विशाल ने किसानों से संवाद किया।
इस महापंचायत में दीपक बालियान ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की, जैसे समय पर खाद बीज नहीं मिलना, खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलना और फसल का सही मूल्य न मिलना। उन्होंने आंदोलन तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अनु चौधरी को जिला महामंत्री से प्रदेश महामंत्री और निशा शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।