मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट हवा में थी, इसी दौरान टॉयलेट में बम होने की धमकी का नोट मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी के बाद फ्लाइट को मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लाया गया। इस फ्लाइट में 320 से ज्यादा लोग सवार थे। बाद में इसकी मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जांच की गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक यात्री को शौचालय के अंदर ‘फ्लाइट में बम है’ लिखा हुआ एक नोट मिला। उसको देखते ही वो परेशान हो गया और जल्दी से इसकी सूचना क्रू को दी। इसके बाद फ्लाइट की छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई।
(मरुधरा प्राइम न्युज) मुंबई:-