बद्दी, 7 फरवरी – पुलिस जिला बद्दी में तैनात छह आरक्षियों को आज पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा 10% एसओपी प्रावधानों के तहत मुख्य आरक्षी (Head Constable) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। यह प्रमोशन प्रदेश सरकार की स्वीकृति के पश्चात दिया गया।
पदोन्नत आरक्षी:
- जसवंत सिंह
- जगदीप सिंह
- रमनजीत सिंह
- हेमन्त कुमार
- परमिंदर सिंह
- गौतम सैणी
ये सभी पुलिसकर्मी साइबर सेल, सीसीटीवी सेल और अन्य विशेष इकाइयों में कार्यरत रह चुके हैं और हत्या, साइबर क्राइम, आईटी एक्ट, चोरी, लूटपाट और डकैती जैसे अपराधों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह पदोन्नति प्रदान की गई है। बद्दी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान ने नव-पदोन्नत मुख्य आरक्षियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि से अन्य पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी|