जोधपुर में आयोजित मां अन्नपूर्णा सेवा सम्मान समारोह में रामगंजमंडी के अभिषेक जैन लुहाड़िया को पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन अहिंसा क्रांति समाचार पत्र के सौजन्य से प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रविवार को हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने समाजसेवी कमल वैद (विशाखापट्टनम) मौजूद थे। उनके साथ सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र गेलड़ा, अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के प्रमुख दीपक प्रधान, गैलेक्सी क्वीन ऑफ़ इंडिया सिद्धि जोशी, और अहिंसा क्रांति के प्रमुख सुरेंद्र मुणोत ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
अभिषेक जैन को यह सम्मान अन्नपूर्णा सेवा संस्थान, धामनोद के सौजन्य से प्रदान किया गया। कमल वैद और अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अहिंसा क्रांति के प्रमुख मुकेश नाहर और अभिषेक जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण और सरोपा पहनाकर स्वागत किया।
यह दूसरा अवसर है जब अहिंसा क्रांति द्वारा अभिषेक जैन को सम्मानित किया गया। इससे पहले 7 जनवरी 2024 को जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि पर रामगंजमंडी के निवासियों ने खुशी जताई और अभिषेक की सराहना की।