– राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे पर थिरकते रहे राम भक्त
– बददी बरोटीवाला के स्थानीय कलाकारों ने रात 10 बजे तक जमाया रंग
– श्रीराम सेना शहर के सिटी स्कवायर में किया भव्य भजन संध्या का आयोजन
– सांस्कृति संध्या का हिमाचल के प्रवेश द्वार पर था राज्य स्तरीय आयोजन
बद्दी :
भगवान श्रीराम के मंदिर व प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर 22 जनवरी को बददी शहर में एक विशाल सांस्कृति संध्या का आयोजन किया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर भगवान राम के रंग में डूब चुका हो। पूरे शहर विशेषकर साई रोड को झंडों से सजाया गया था। इसको लेकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के राम भक्तों में काफी उत्साह था। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस श्रीराम महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन बददी शहर के सिटी सक्वायर कांपलेक्स किया गया, जहां 4 बजे से स्थानीय कलाकरों ने मंच संभाल लिया था और एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर पंडाल को राम माय बना दिया। शाम को 4 बजे से लेकर 10 बजे तक लोक कलाकर अपनी कला के रंग बिखेरा। श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल, सिटी सक्वायर कांपलेक्स के अध्यक्ष डा संदीप कुमार सचदेवा, उपाध्यक्ष अंशुल जैन व सचिव मोहन चौधरी ने बताया कि श्रीराम महोत्सव की भजन संध्या को लोकल फॉर वोकल का नाम दिया गया था। भजन संध्या के बाद श्री सालासर सेवा समिति व वैष्णा देवी सेवा संस्था 10 हजार लोगों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया जिसको खाने के लिए लंबी कतारें लग गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब रंग जमाया।
राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित भजन संध्या में उमडा जन सैलाब व प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार।
22 जनवरी सतीश जैन