असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहल पर और माजुली जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोग से आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता माजुली के केंद्र में आयोजित हुई, जिसमें लाहोरीघाट के विधायक डॉ. असीफ मोहम्मद नज़र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में डॉ. नज़र ने वर्तमान सरकार की विभिन्न विफलताओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार द्वारा जनकल्याण के नाम पर घोषित कई योजनाएं वास्तव में सफल नहीं हो पाई हैं। अधिकांश घोषणाएं केवल कागज़ों तक सीमित रह गई हैं।”
उन्होंने साथ ही सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट सत्र के विभिन्न पहलुओं की भी आलोचना की। विधायक ने कहा कि बजट में जो लाभ जनता के लिए दिखाए गए हैं, उनकी असली तस्वीर इससे काफी अलग है।
प्रेस वार्ता के अंत में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और जनता से और अधिक जुड़ने का संकल्प लिया।