उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गोण्डा आगमन के दृष्टिगत, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, व एसपी गोण्डा विनीत जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल और अरगा पक्षी विहार में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पुलिस महानिरीक्षक और एसपी ने सभी सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं और आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा कड़ी की जाए। साथ ही, एसपी गोण्डा ने सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
अरगा पक्षी विहार में भी सुरक्षा उपायों को सख्त बनाने पर जोर दिया गया, ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। कार्यक्रम के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था को चौकस रखने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण की हिदायत दी गई।