हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में हुड्डा पिता-पुत्र को रणनीतिक भूमिका से दूर रखते हुए कांग्रेस आलाकमान गैर-जाट राजनीति को बढ़ावा देने की रणनीति बना रहा है।

•कुमारी सैलजा: दलित नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सैलजा को मौजूदा अध्यक्ष उदयभान की जगह दोबारा जिम्मेदारी मिलने के संकेत।
•रणदीप सुरजेवाला: जाट नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला को हुड्डा के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
•चौधरी बीरेंद्र सिंह: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह और उनके अनुभव को संगठन मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस नेतृत्व, भाजपा के जाट वोट बैंक को साधने के साथ गैर-जाट समुदायों को जोड़ने की रणनीति बना रहा है, जिससे संगठन को नए सिरे से मजबूती दी जा सके।