जयपुर : भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और आतिशी मार्लेना को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।
गहलोत ने कहा, “देश में ऐसा माहौल चिंताजनक है। भाजपा नेताओं की चुप्पी साबित करती है कि महिला सम्मान उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। सत्ता में बैठे नेताओं, विशेषकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, को ऐसे बयानों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”
बिधूड़ी ने अपने बयान में प्रियंका गांधी के नाम का जिक्र करते हुए चुनावी रैली में विवादित टिप्पणी की थी। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। गहलोत ने इसे “घृणास्पद और निंदनीय” करार दिया।
गहलोत की अपील:
गहलोत ने कहा, “ध्रुवीकरण की राजनीति चुनाव तो जिता सकती है, लेकिन देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को खतरे में डालती है। भाजपा को ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”