हरियाणा से हरदेव सिंह की रिपोट
हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज और पुनर्चक्रण सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024’ को अधिसूचित किया है। इस नीति का उद्देश्य पुराने और अनुपयुक्त वाहनों की स्क्रैपिंग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। इससे पर्यावरण संरक्षण, उद्योगों का विकास और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

•औद्योगिक दर्जा: स्क्रैपिंग और पुनर्चक्रण इकाइयों को औद्योगिक दर्जा मिलेगा, जिससे पूंजी अनुदान और GST में प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
•भूमि आवंटन: नई इकाइयों की स्थापना के लिए 10 वर्षों की लीज पर भूमि दी जाएगी।
•वित्तीय सहायता: स्टार्टअप्स, महिला और अनुसूचित जाति के उद्यमियों को 20 करोड़ तक की वित्तीय मदद।
•उत्कृष्टता केंद्र: कौशल विकास के लिए 5 करोड़ रुपये तक का अनुदान।
•रोजगार: युवाओं को रोजगार देने के लिए 10 उद्योगों को 50 लाख रुपये का अनुदान।
यह नीति हरियाणा में पर्यावरण सुधार के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को भी गति देगी।