औरंगाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच के द्वारा शहर के जननायक कर्पूरी स्मारक के समीप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में औरंगाबाद रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर ठाकुर एवं संचालन मंटू ठाकुर ने किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच के द्वारा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर 101 वां जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का शपथ लिया।
रेड क्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है खुशी की बात है लेकिन सरकार को बहुत पहले ही यह सम्मान जननायक कर्पूरी ठाकुर को देना चाहिए था।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता,रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान अहमद, अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार ठाकुर,सचिव राजीव रंजन उर्फ विनोद ठाकुर, उपसचिव चंद्रदीप ठाकुर, महिला अध्यक्ष गरिमा भारती, महिला उपाध्यक्ष उत्तम देवी, राजेंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, विमला देवी,प्रमिला देवी, रितु देवी, सुनील ठाकुर, अजीत ठाकुर,मंटू ठाकुर, मुकेश कुमार, चदन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट