हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में वजीराबाद पहुंचकर यमुना नदी के पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली और हरियाणा के पानी के नमूने पेश करते हुए दावा किया कि हरियाणा से पल्ला बॉर्डर के जरिए आने वाला पानी साफ है, जबकि दिल्ली का पानी प्रदूषित है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
सैनी ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड न करने के लिए भी दिल्ली सरकार की आलोचना की। इस विवाद के बीच, उन्होंने खुद यमुना का पानी पीकर अरविंद केजरीवाल के दावों का जवाब दिया।इस मुद्दे को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकारो के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
हरियाणा से हरदेव सिंह की रिपोट