सरदारशहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नो पार्किंग और पार्किंग के स्थान तय किए जाते है। प्रशासन ने नो पार्किंग के स्थान तय कर बोर्ड भी लगा दिए। फिर भी ऐसे वाहन चालकों ने वाहन खड़े कर देते है। जिससे ट्रैफिक की समस्या सबसे यादा बनी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा जाती है। लोग समझ ही नहीं पाते कि वाहनों की पार्किंग कहा करें? क्योंकि शहर के जवाई चौक,नगर पालिका, एचडीएफसी वाली गली, मुख्य बाजार के पास शनि मंदिर, के आसपास अनियंत्रित पार्किंग के कारण निर्मित होने वाली बदहाल स्थितियां सुधारने के हल नहीं निकला इसलिए यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। बता ते चले कई बार एंबुलेंस इमरजेंसी नो पार्किंग सेवाएं अग्निशमक जैसे वाहन को निकलने में ट्रैफिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। वही जंवाई चौक में नो पार्किंग का बोर्ड लगने के बाद भी वाहन खड़े रहते है। आपको बता दे की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब सरदारशहर रामनवमी के प्रोग्राम में आये थे। तब प्रशासन ने जवाई चौक से गाड़ियों को तुरन्त प्रभाव से हटा दिया था। वापस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जाने के बाद में फोर व्हीलर गाड़ियां वापस ऊसी जगह लग गयी। कई बार इसके बारे में शिकायतें हो चुकी है। लेकिन प्रशासन के अधिकारी बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहां लोगों को आने जाने में समस्या रहती है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
रिपोर्टर सुनील सोनी:-